
राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र, सरायकेला के सुचारू रूप से संचालन के निमित्त कार्यकारी एवं स्थायी समितियों के पुनर्गठन की स्वीकृति दी गयी है। विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन एवं प्रचार-प्रसार के लिए भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद एवं झारखण्ड सरकार के बीच 5 वर्षों के लिए एमओयू किया गया है।


सरायकेला नगर पंचायत के झामुमो समर्थित प्रत्याशी मनोज चौधरी ने पीपीपी मोड़ पर सदर अस्पताल को मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के रूप में संचालन करने के राज्य सरकार के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार विकास की गाड़ी पर सवार है। राज्य में आधारभुत संरचना के साथ साथ स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य क्षेत्र में सरकार का विशेष फोकस है।



मनोज चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा पहले चरण में धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा व खूंटी सदर अस्पताल को पीपीपी मोड़ में मेड़िकल कॉलेज व अस्पताल के रूप में विकसित करने हेतु कार्रवाई की जा रही है। दूसरे चरण में लातेहार, साहेबगंज एवं सरायकेला-खरसावां में सदर अस्पतालों को को पीपीपी मोड़ में मेड़िकल कॉलेज व अस्पताल का रूप दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि दुसरे चरण में सरायकेला खरसावां जिला के सदर अस्पताल को पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के रूप में संचालित करने का जो निर्णय लिया है वह काफी स्वागत योग्य कदम है। उनहोंने सरकार द्वारा पेश किये गये बजट को जनाकांक्षाओं को पुरा करने वाला बजट करार देते हुए कहा कि सरकार ने बजट में सामाजिक सुरक्षा और शिक्षा क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है, इसके साथ ही कृषि, पेयजल, स्वास्थ्य पर खास ध्यान देते हुए सभी विभागों में आवश्यकता के मुताबिक बजट दिया गया है।
- मनोज चौधरी ने मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के लिए 14,065 करोड़ रूपये और राज्य के पेंशनधारियों के लिए 1463 करोड़ 58 लाख रूपये का बजट पारित किये जाने को साहसिक कदम करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट राज्य को आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में कार्य करने वाला आबुआ बजट है।


