
सरायकेला-खरसावां। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार, 5 जून को संस्था द्वारा व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। संस्था प्रत्येक वर्ष पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण करती है और इस वर्ष भी विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।


कार्यक्रम के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसकी देखभाल अपने बच्चों की तरह करें। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि पौधों को समय पर पानी देना, उनकी सुरक्षा करना और उन्हें बड़ा होने तक संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य के साथ संस्था द्वारा हर वर्ष हजारों पौधे लगाए जाते हैं।



कार्यक्रम की अध्यक्षता सरायकेला जिला अध्यक्ष सुजाता सिंह ने की। इस अवसर पर आदित्यपुर स्थित एमआईजी कॉलोनी के विभिन्न स्थानों एवं आरआईटी थाना परिसर में वृक्षारोपण किया गया। आरआईटी थाना परिसर में थाना प्रभारी के नेतृत्व में पौधे लगाए गए। साथ ही संस्था की ओर से नवपदस्थापित थाना प्रभारी को पौधा भेंट कर तथा अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश महासचिव शशि आचार्या, जिला अध्यक्ष सुजाता सिंह, जिला महासचिव संध्या सिंह, सचिव संगीता सिंह, प्रभारी विद्या सिंह, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष रविंदर कौर, महासचिव अमृता कुलताज, प्रभारी सिमरन मेहरा, समाजसेवी बबीता सिन्हा, रंजन सिन्हा एवं अनिल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


