
खरसावां युवाओं की जागरुक और जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में सरायकेला खरसावां पुलिस लगातार अभियान चला रही है, इस कड़ी में पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर खरसावां थाना पुलिस ने क्षेत्र के प्लस टू उच्च विद्यालय खरसावां में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया । थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को कानून सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशा मुक्ति, डायन प्राथा उन्मूलन महिला सुरक्षा महिला उत्पीड़न बाल यौन शोषण से संरक्षण pocso कानून बाल विवाह, निषेध, सड़क सुरक्षा और बच्चों के अधिकारी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई साथ ही साइबर अपराध बच्चा चोरी जैसी अफवाहों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि आज के विद्यार्थियों ही कल के जिम्मेदार नागरिक हैं यदि युवाओं को सही समय पर कानून और सामाजिक जिम्मेदारियों को जानकारी मिले तो अपराध नशा खोरी ।


सामाजिक कुरीतियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है उन्होंने विद्यार्थियों से नशो से दूर रहने, यातायात नियमों का पालन करने और समाज में सकारात्मक बदलाव के वाहक बनने का आव्हान किया।महिला अपराध संबंधित बाल विवाह, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 10 98, डायल नंबर 112,साइबर फ्रॉड टोल फ्री नंबर 1930 बच्चा चोरी की अफवाह की जानकारी महिलाओं के लिए बने कानूनी प्रावधानी और अधिकार सड़क सुरक्षा good samaritan के संबंध में छात्र-छात्राओं के बीच जागरूक किया गया।





