
राउरकेला: राउरकेला पुलिस ने ढाई साल पुराने वाहन चोरी और हत्या के मामले का खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ एक महिंद्रा पिक-अप वाहन और एक स्कूटी भी बरामद की है।


यह मामला झिरपानी थाना कांड संख्या 45, दिनांक 08.03.2024, धारा 364/379/302 आईपीसी (जीआर केस संख्या 341/24) से संबंधित है।



मामला बिसरा क्षेत्र के जंबेरंडा गांव निवासी मंगल ओराम की हत्या से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, मंगल ओराम 28 फरवरी 2024 को अपनी महिंद्रा पिक-अप गाड़ी (OD-14-Q-3648) से झिरपानी साप्ताहिक बाजार गए थे। इसके बाद वे रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए।
बाद में झारखंड के झालडेगा थाना क्षेत्र के एक जलमग्न खेत से उनका शव बरामद किया गया। शव की पहचान होने के बाद 8 मार्च 2024 को झिरपानी थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया।
लगातार जांच और पुलिस की कार्रवाई के बाद राउरकेला पुलिस ने इस मामले में राहुल उर्फ सद्दन शर्मा (48) और अजय पात्रा (33) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
रिपोर्ट: संजय साहू, राउरकेला


