
सीनी। सेंट जेवियर्स स्कूल, सीनी में शनिवार, 19 सितंबर 2026 को विद्यार्थियों में रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और रचनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीनी ओपी थाना प्रभारी विनय कुमार, जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी सरदार एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडल एवं प्रोजेक्ट के बारे में अतिथियों को विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए उनकी कार्यप्रणाली और उपयोगिता को समझाया।प्र
दर्शनी में विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और कला से जुड़े विभिन्न मॉडल एवं रचनात्मक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मक सोच, बौद्धिक क्षमता और आत्मविश्वास का विकास होता है।वि
द्यालय परिवार ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ सीखने और नए प्रयोग करने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अंत में विद्यालय परिवार की ओर से प्रदर्शनी में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।





