
दिनांक 01 /05/ 2026 को मजदूर दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार , सरायकेला के तत्वाधान से कुकडू प्रखंड के अंतर्गत दुल्मी गाँव में मजदूर दिवस मनाया गया । इस अवसर पर लोगों को कार्य स्थल पर होने वाले शोषण के विरुद्ध आवाज़ उठाने , न्यूनतम मजदूरी , मनरेगा जब कार्ड से मिलने वाले फायदे , श्रम कार्ड के फायदे के बारे मे जानकारी दिया गया। अंत मे डालसा के निःशुल्क कानूनी सहायता , पालन-पोषण योजना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया । कार्यक्रम में पी.एल.वी – विकाश महतो, फागु राम महतो एवम् इस्ताक मोमिन आदि उपस्थित थे।




