
पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र कोलकाता, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार ने सरायकेला छऊ के विख्यात गुरु सह राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के पूर्व निदेशक श्री तपन कुमार पटनायक को ई जेड सी सी के गवर्निंग बॉडी का मेंबर मनोनीत किया है। बता दें कि श्री पटनायक संगीत नाटक अकादमी अवॉर्डी भी है। निदेशक आशीष कुमार गिरी के द्वारा जारी पत्र में श्री पटनायक अगले 2 वर्षों तक पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के गवर्निंग बॉडी के मेंबर होंगे। इस बोर्ड में झारखंड के श्री पटनायक के साथ पश्चिम बंगाल के साधु चरण महतो, बिहार के डॉक्टर एन के नूतन, ओडिशा के गुरु रंजन कुमार साहू, सिक्किम के श्री नरेन गुरुंग, असाम के श्री प्रशांत राजखोवा, मणिपुर के श्री नामेराकपम टिकन सिंह, त्रिपुरा के श्री प्रभितानंशु दास, और अंडमान निकोबार के श्रीमती निशा मुंशी कोंडाई शामिल हैं।


बता दें कि पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र कोलकाता देश के नौ राज्यों की कला संस्कृति के आयोजन और उनके विकास में प्रमुख भूमिका निभाती है। श्री पटनायक का झारखंड राज्य के प्रतिनिधि के रूप में मनोनयन पर विशेष कर इस क्षेत्र के छऊ नृत्य शैलियों का विकास संभव है।अपने मनोनयन के पश्चात गुरु तपन कुमार पटनायक ने कहा कि भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय ने मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया है मैं उसने खरा उतरने का प्रयास करूंगा अपनी क्षेत्र की छऊ कला के साथ साथ मुंडारी, हो, रिंझा, पाईका सहित कई अन्य विलुप्त हो रही कलाओं को भी मंच प्रदान करने एवं उसे देश के सांस्कृतिक पटल पर रखने का प्रयास करूंगा।





