
सरायकेला:* प्रखण्ड अन्तर्गत मुरुप गाँव के प्रख्यात समाजसेवी एवं क्षेत्र के सामाजिक कार्य में अहम भूमिका निभाने वाले दिवंगत नीलसेन प्रधान की प्रथम पुण्यतिथि 8 जून 2026, सोमवार को प्रात: 8 बजे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर जगन्नाथपुर रांगाटांड स्थित श्रीकृष्ण मन्दिर परिसर पर निर्मित प्रतिमा को सुबह 8 बजे श्रद्धांजलि दी जाएगी।परिवार के सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन रखा गया है। विदित हो कि नीलसेन प्रधान अपने जीवन काल में क्षेत्र के सामाजिक कार्य में लगातार सक्रिय रहे।


उनके पुत्र प्रकाश प्रधान ने बताया कि पिताजी हमेशा कहते थे – “समाज के लिए जियो, तभी जीवन सार्थक है।” उनकी इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए परिवार सामाजिक कार्यों को जारी रखे हुए है। परिवार ने सभी शुभचिंतकों, मित्रों और ग्रामीणों से पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करने का आग्रह किया है।





