
झारखंड अधिविध परिषद रांची द्वारा वार्षिक माध्यमिक परीक्षाफल घोषित कर दिया गया है ,जिसमें उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह का दसवीं बोर्ड परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा । *90.6* प्रतिशत अंकों के साथ *अनीता* *नायक* ने विद्यालय *टॉपर* होने का गौरव प्राप्त की ।संगीता प्रमाणिक ने 89.4% अंकों के साथ *द्वितीय* स्थान जबकि राजू कैवर्त *89.2%* अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।


इस विद्यालय के कुल *101* विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हुए जिसमें *94* ने प्रथम श्रेणी में तथा *7* विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में से परीक्षा उत्तीर्ण की ।ज्ञात हो की 19 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किया। विद्यालय के टॉपर छात्र अनीता नायक के माता शंखवती नायक एक ग्रहणी है जबकि पिताजी सुखदेव नायक एक निजी कंपनी में कार्य कर जीवन यापन करते हैं। अनीता का लक्ष्य एक समर्पित शिक्षिका बनकर समाज का सेवा करना चाहती है ।वह मूल रूप से राजगांव गम्हरिया प्रखंड की है वह अपने मौसा नीलकंठ नायक , बेगनाडीह में रहकर उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह से मैट्रिक की पढ़ाई की। अपनी परीक्षा परिणाम से बेहद खुश रहते हुए इसका श्रेय माता-पिता ,मौसी मौसी एवं विद्यालय के सभी



विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक *धर्मेंद्र* *महतो* ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं व शानदार सफलता की बधाई दी। मौके पर विद्यालय के शिक्षक प्रशांत कुमार प्रधान ,प्रदीप कुमार महतो, तुषार क्रांति महतो ,अनीशा लकड़ा ,लवली कुमारी ,स्वागत सिंह ब्रजकिशोर कुमार बेदिया,मनोज कुमार पांडे, लक्ष्मण साहू, श्यामलाल अंगरिया,मौसमी दास ,संध्या प्रधान एवं ICT शिक्षक युधिष्ठिर पान ने परीक्षा परिणाम से खुश होकर शत प्रतिशत सफलता की बधाई दी।टॉप 10 विद्यार्थियों की सूची:-
1. अनीता नायक 90.6 %
2. संगीता प्रमाणिक 89.4 %
3. राजू केवर्त 89.2 %
4. देवेंद्र कैवर्त 89 %
5. विशाल नायक 88.2%
6. धनेश्वरी लोहार एवं ममता महतो 86.8%
7. पूनम नायक एवं कमलेश नायक 86.6%
8. अंजलि प्रधान ,सुभाष महतो एवं राहुल महतो 82.8%
9. संजना लायक एवं अमन नायक 82.4%
10. शिखर साहू 82.2%


