Author: Nancy Singh

सुन्दरनगर। माँ विंध्यावासिनी सेवा समिति के दुर्गापूजा पंडाल का विधिवत भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, मुखिया पोमा बास्के सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। समिति के संरक्षक संतन ओझा ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल को भव्य मंदिर का स्वरूप दिया जा रहा है। पंडाल आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगा और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था रहेगी। महिलाओं की सुरक्षा को…

Read More

जमशेदपुर, 20 सितंबर। श्री उत्कल दुर्गा पूजा समिति, कदमा की ओर से रविवार को ब्लड बैंक, धातकीडीह में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान कुल 40 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।शिविर में समिति के अध्यक्ष महेश दास, महासचिव संजीव कुमार सामल एवं कोषाध्यक्ष सुमंत पात्रो उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं व्यवस्था देवी प्रसाद दास, संतोष चौधरी एवं रंजीत मोहंती की देखरेख में की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री B. K. डिंडा एवं श्री संजय चौधरी ने उपस्थित होकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने रक्तदान…

Read More

राजनगर। राजनगर प्रखंड के एदल गांव में आज माँ मनसा पूजा के पावन अवसर पर आयोजित भव्य झूमर कार्यक्रम में पूर्व प्रत्याशी सह झामुमो केंद्रीय सदस्य गणेश महाली शामिल हुए। उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों एवं ग्रामवासियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान गणेश महाली ने कहा कि झारखंड की मिट्टी की पहचान हमारी जल, जंगल, जमीन के साथ-साथ हमारी लोक संस्कृति, परंपरा और समृद्ध विरासत से है। झूमर जैसे पारंपरिक सांस्कृतिक आयोजन गांवों को जोड़ने, नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने और सामाजिक एकता एवं भाईचारे को मजबूत करने…

Read More

सरायकेला- खरसावां प्रखंड अंतर्गत पोटोबेड़ा गांव निवासी वीणा महतो (21) रविवार दोपहर करीब 12 बजे तालाब में नहाने जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में झाड़ी से निकले सांप ने उनके पैर में डंस लिया। सांप के फुफकारने की आवाज सुनकर परिजनों ने उसके गेहूंअन सांप होने का अनुमान लगाया। घटना के बाद परिजन बिना समय गंवाए वीणा महतो को सदर अस्पताल सरायकेला लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि सांप के काटने पर झाड़-फूंक के चक्कर में समय बर्बाद न करें। पीड़ित को…

Read More

माननीय झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार तथा श्री रामाशंकर सिंह, माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला-खरसावां के मार्गदर्शन एवं श्री तौसीफ मेराज, माननीय सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला-खरसावां के पर्यवेक्षण में 20 सितंबर 2026 को डिविजनल जेल, सरायकेला में जेल अदालत-सह-चिकित्सा जांच शिविर-सह-विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जेल में निरुद्ध बंदियों तक न्याय, विधिक सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं एवं विधिक जागरूकता की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना तथा उन्हें माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (NALSA) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (JHALSA), रांची द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं…

Read More

*कुकड़ू (सरायकेला-खरसावां):* कुकड़ू हाट मैदान में श्री श्री सार्वजनिक गणेश पूजा समिति, सोलोआना, कुकड़ू द्वारा आयोजित गणेश पूजा महोत्सव के तहत शनिवार को मिलन पोद्दार नाइट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा झारखंड प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक *डॉ. जटाशंकर पांडेय*, विशिष्ट अतिथि सोनारी मंडल अध्यक्ष *प्रशांत कुमार पोद्दार*, सरायकेला जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष *अशोक साहू*, *कृष्णा यादव* एवं युवा मोर्चा के जिला मंत्री *आकाश महतो* ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर पूजा समिति की ओर से सभी अतिथियों को भगवान श्री गणेश का चित्र एवं…

Read More

सिदाडीह। श्री श्री सार्वजनिक मनसा पूजा समिति, सिदाडीह की ओर से मनसा पूजा के अवसर पर 18 सितंबर को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे पूर्व 17 सितंबर को विधिवत घटवारी उठाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति जमशेदपुर के साथी डांस ग्रुप के कलाकारों द्वारा की गई। कार्यक्रम में कलाकारों ने हिंदी, बांग्ला एवं झूमर सहित विभिन्न भाषाओं और लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि पूरी प्रस्तुति पारिवारिक एवं मनोरंजक रही। 80 के दशक के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे और कार्यक्रम का आनंद उठाया।…

Read More

चांडिल। नारायण प्राइवेट आईटीआई, लुपुंगडीह, चांडिल में आज भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना श्रद्धा एवं उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर संस्थान के छात्र-छात्राओं, प्रशिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा से सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूजा के दौरान संस्थान परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक डॉ. जटाशंकर पांडेय ने भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा निर्माण, तकनीक,…

Read More

*नारायण प्राइवेट आईटीआई में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन* चांडिल। नारायण प्राइवेट आईटीआई, लुपुंगडीह,में जटाशंकर पांडे जी के नेतृत्व में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर *संस्थान के संस्थापक डॉ. जटाशंकर पांडे जी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।* डॉ. जटाशंकर पांडे जी ने कहा *कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और परिश्रम का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि…

Read More

आज भारतीय जनता पार्टी के नेता *सुमित कुमार चौधरी* ने उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां से मिलकर जनहित से जुड़ी गंभीर समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने उपायुक्त महोदय को अवगत कराया कि सरायकेला माझना घाट के पुलिया में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों के कारण विभिन्न गांवों से आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी हो रही है। छोटे चार पहिया एवं दो पहिया वाहन सीधे पार नहीं हो पाते, जिसके कारण प्रतिदिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने इसे यथाशीघ्र ठीक कराने का आग्रह किया। 2. नगर पंचायत क्षेत्र की समस्याएं:* नगर पंचायत क्षेत्र के राजबांध, सरगीडीह, नीमडीह, सिंदूरकुली, नोरोडीह…

Read More