
चांडिल: चांडिल में लगातार हो रही बारिश के कारण चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ गया है। बुधवार शाम 4 बजे की रिपोर्ट के अनुसार डैम का जलस्तर 180.45 मीटर आरएल दर्ज किया गया। जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए डैम के सभी फाटक खोल दिए गए हैं। फाटक खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी की जा रही है।


लगातार बारिश और डैम से पानी की निकासी के कारण सुवर्णरेखा नदी के जलस्तर में भी बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है। इससे नदी के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।डैम के जलस्तर और पानी के बहाव की स्थिति पर संबंधित विभाग की ओर से लगातार निगरानी रखी जा रही है। बारिश जारी रहने के कारण आने वाले समय में जलस्तर में और बदलाव हो सकता है।





