Author: Sanjay Satpathy
* आदित्यपुर: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा घोषित माध्यमिक परीक्षा परिणाम में आदित्यपुर-02 स्थित गायत्री शिक्षा निकेतन ने शानदार सफलता हासिल करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। इस वर्ष परीक्षा में शामिल सभी 92 छात्र-छात्राएं सफल घोषित हुए, जिससे विद्यालय में उत्सव का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, रिया कुमारी ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर श्रेया कुमारी (94.4%) रहीं, जबकि स्नेहा कुमारी (93.8%) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कृष्णा साहू (92.6%) चौथे और पुष्टि कुमारी (92%) पांचवें स्थान पर रहीं। इन सभी मेधावी छात्रों के प्रदर्शन ने विद्यालय की शैक्षणिक…
एग्रिको, शिव सिंह बागान, पोस्ट ऑफिस रोड, जमशेदपुर में इंडियन अबेकस की नई फ्रेंचाइजी शाखा का शुभारंभ हमारी फ्रेंचाइजी ओनर श्रीमती रिंकू पांडेय द्वारा किया गया। यह पहल क्षेत्र के बच्चों में कौशल-आधारित शिक्षा और संज्ञानात्मक विकास को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री शिव शंकर सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के प्रयासों को प्रोत्साहित किया। इंडियन अबेकस के स्टेट हेड श्री संजीव सिंह ने नई फ्रेंचाइजी पार्टनर रिंकू पांडेय को बधाई दी और उनके समर्पण…
Symposium on Hypertension आयोजित, छात्रों व फैकल्टी की सक्रिय भागीदारी आदित्यपुर/जमशेदपुर 1 अप्रैल 2026 को Netaji Subhas Medical College and Hospital में हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) विषय पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक आयोजित हुआ। इस संगोष्ठी का आयोजन कॉलेज की Scientific Committee द्वारा एमबीबीएस छात्रों एवं फैकल्टी सदस्यों के लिए किया गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य हाइपरटेंशन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को साझा करना और जागरूकता बढ़ाना था। संगोष्ठी में कई अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिनमें गर्भावस्था में हाइपरटेंशन, प्रारंभिक जांच (Preliminary Investigations) तथा जीवनशैली…
चक्रधरपुर / झारखंड ;चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। आरोप है कि अस्पताल में एक टीबी मरीज से दवा देने के एवज में 1500 रुपये की वसूली की गई। जानकारी के अनुसार, होयोहातू पंचायत के पैदमपुर गांव निवासी टीबी मरीज जगमोहन सिजूई से एक महिला स्वास्थ्य कर्मचारी द्वारा दवा की एक बोतल देने के बदले 1500 रुपये लिए गए। यह मामला सामने आते ही इलाके में तेजी से फैल गया और लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। मरीज के पुत्र पांडेराम सिजूई ने बताया…
आदित्यपुर (इमली चौक) : रामनवमी के शुभ अवसर पर बजरंग अखंड अखाड़ा कमिटी, इमली चौक, आदित्यपुर द्वारा एक भव्य विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं समाजसेवी उपस्थित रहे, जिससे आयोजन को विशेष गरिमा प्राप्त हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पवन सिंह (केंद्रीय सदस्य, झारखंड मुक्ति मोर्चा) उपस्थित रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में गणेश चौधरी (केंद्रीय सदस्य, झामुमो) ने शिरकत की। इसके अलावा रतन कुमार, पिंटू सिंह, संयोजक अर्जुन गोप, सोमनाथ कंसारी, कोषाध्यक्ष अमित नंदी, सूरज गोप, सचिव दुखी दास, नयन, झामुमो नेता हसन जी, छोटूराम जी,…
लंबी बीमारी के बाद सुबह 6 बजे ली अंतिम सांस, आज 5 बजे पार्वती घाट में होगा अंतिम संस्कार | स्थानीय *मेयर संजय सरदार एवं विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. जे. एन. दास* ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। आदित्यपुर:: शहर के प्रतिष्ठित सतपथी होटल की मालकिन स्व. शान्तिलता सतपथी, स्वर्गीय सुदर्शन सतपथी की धर्मपत्नी, का आज सुबह लगभग 6 बजे दुखद निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं और लगातार इलाजरत थीं। बीते कुछ दिनों में उनकी स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई थी, जिसके बाद आज उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके…
आदित्यपुर: हिंदू नव वर्ष के स्वागत को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा 18 मार्च की संध्या एक विशाल रैली निकाली जाएगी। इसकी तैयारी को लेकर आदित्यपुर स्थित अटल पार्क के सभागार में परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में विहिप के सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में रैली को ऐतिहासिक और भव्य बनाने को लेकर विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई तथा विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गईं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। इस…
बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत केनारा बैंक का साकरा शाखा में दोपहर करीब 1:55 को लॉन्च टाइम के समय दिनदहाड़े पांच नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर लगभग 15 लाख रुपए की लूट का अंजाम दिया है. बताया गया कि बैंक आये दिन जैसा सब कुछ सामान्य चल रहा था. दोपहर लंच के समय पांच लोग बैंक में घुसे. देखते ही देखते वही लोग तुरंत मुँह में मास पहन लिए तथा बैंक के सभी कर्मचारियों को बंधक बना लिया. उसके बाद लूटपाट को अंजाम दिया गया. सिर्फ यही नहीं बैंक कर्मचारियों का सोने का चैन मोबाइल तथा पर्श…
लगातार दूसरे वर्ष आयोजित हो रहा राइडर म्यूजिक फेस्टिवल जमशेदपुर में Red FM 93.5 द्वारा एक बार फिर राइडर म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम लगातार दूसरे वर्ष आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बाइक राइडिंग और म्यूजिक का शानदार संगम देखने को मिलेगा।अगर आपको भी बाइक राइडिंग का शौक है तो यह कार्यक्रम आपके लिए खास होने वाला है। आयोजकों ने शहर के बाइक प्रेमियों और युवाओं से इस फेस्टिवल में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। कीनन स्टेडियम से शुरू होगी राइड इस फेस्टिवल के तहत बाइक राइड की शुरुआत Keenan Stadium के…
राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र, सरायकेला के सुचारू रूप से संचालन के निमित्त कार्यकारी एवं स्थायी समितियों के पुनर्गठन की स्वीकृति दी गयी है। विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन एवं प्रचार-प्रसार के लिए भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद एवं झारखण्ड सरकार के बीच 5 वर्षों के लिए एमओयू किया गया है। सरायकेला नगर पंचायत के झामुमो समर्थित प्रत्याशी मनोज चौधरी ने पीपीपी मोड़ पर सदर अस्पताल को मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के रूप में संचालन करने के राज्य सरकार के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार विकास की गाड़ी पर सवार…
