Author: Sanjay Satpathy
जुगी की आवाज में है रूहानी सुकून, जो सीधे दिल में उतर जाती है. झारखंड की परंपरा और कला संस्कृति की पहचान में वाद्ययंत्र ” केंदरी ” का महत्वपूर्ण स्थान है। इसलिए इसे झारखंड का “वायलिन” कहा जाता है। गायकार “जुगी” की आवाज़ में रूहानी सुकून है, जो सीधे दिल में उतर जाती है। उनकी आवाज़ में जादू है। वे जब अपने वाद्ययंत्र “केंदरी” को बजाते हुए गाते हैं, तो लगता है जैसे समय रुक गया हो।उनका संगीत सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक गहरा अहसास है। इस गाने को गाने में गायकार जो मेहनत की है, वह वाकई प्रेरणादायक है ।…
Comquest 2K26 – वाणिज्य एवं प्रबंधन उत्कृष्टता का भव्य आयोजन वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रबंधन विभाग के कॉमर्स क्लब द्वारा 24 फरवरी 2026 को Jamshedpur Women’s University, बिष्टुपुर परिसर में कॉमक्वेस्ट 2K26 का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति Dr. (Prof) Anjila Gupta के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष Dr. Kamini Kumari के स्वागत भाषण से हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों का समग्र विकास करना, उन्हें वाणिज्य एवं प्रबंधन के कार्यक्षेत्र से जोड़ना तथा व्यावसायिक जगत की गहन समझ विकसित करना है। पूरे…
बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा मेले से लौट रहे राजमिस्त्री की पत्थर से टकराकर गिरने से मौत, गांव में शोक…………. बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल थाना क्षेत्र के भूतिया पंचायत के बिरियाडीही टोला निवासी 40 वर्षीय राजमिस्त्री भूदेसर कर्मकार की गिरने के कारण आकस्मिक मौत हो गई. घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.मिली जानकारी के अनुसार,भूदेसर कर्मकार शनिवार को मेला देखने के लिए चंद्रपुर गए थे. देर रात मेले से वापस लौटने के दौरान रास्ते में एक पत्थर से उनका पैर टकरा गया, जिससे वे अनियंत्रित होकर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोट आई.वहीं…
जब ढोलक की थाप थम गई…… जमशेदपुर की एक रात अचानक बहुत शांत हो गई। मंगलवार की देर रात टाटा मुख्य अस्पताल के सीसीयू में लेटे एक कलाकार की सांसें धीरे-धीरे थम गईं… और उसी के साथ थम गई वह थाप, जिस पर न जाने कितने भजन, ग़ज़ल और सुरों की महफ़िलें सजी थीं। ढोलक के जादूगर रमेश दास अब इस दुनिया में नहीं रहे। करीब डेढ़ साल से वे एक कठिन लड़ाई लड़ रहे थे — कैंसर से। शरीर जवाब दे रहा था, लिवर और फेफड़ों में पानी भर गया था, लेकिन मन शायद अब भी किसी मंच पर…
आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 18 से राजू लोहार ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान किया है। उन्होंने वार्ड के समग्र विकास को अपना मुख्य लक्ष्य बताया है। राजू लोहार ने वार्ड नंबर 18 के लिए नामांकन पत्र प्राप्त कर लिया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनका संकल्प वार्ड की बुनियादी समस्याओं का समाधान करना और क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा, *“वार्ड नंबर 18 के विकास के लिए मैं पूरी मजबूती से लड़ूंगा।…
जमशेदपुर:: युवा हृदय सम्राट एवं पूर्व छात्र नेता अजय सिंह का जन्मदिन आगामी 31 जनवरी को ‘युवा शक्ति दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और युवाओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक दीपक महतो एक खुर्शीद आलम ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर युवा आयोजकों में उत्साह देखा जा रहा है। एक विशाल बाइक रैली के रूप में आदित्यपुर से चलकर बिष्टुपुर आएगी व्ही युवा शक्ति दिवस बैनर के माध्यम से सभी युवा साथियों को सादर आमंत्रित…
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार विमान दुर्घटना में निधन , खबर है कि कुछ और लोग भी मारे जाने की …
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार विमान दुर्घटना में निधन* बारामती/मुंबई, 28 जनवरी 2026 – महाराष्ट्र के **डिप्टी चीफ मिनिस्टर और वरिष्ठ राजनेता अजित पवार** की आज सुबह एक चार्टर्ड विमान दुर्घटना में मौत हो गई। यह विमान **मुंबई से बारामती** आ रहा था और **लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त** हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग **8:45 बजे बारामती हवाई अड्डे के पास** विमान **लैंडिंग के प्रयास में नियंत्रण खो बैठा और क्रैश हो गया, जिससे विमान में आग लग गई। 📌 **मुख्य बिंदु** * विमान में **कुल 5 यात्री सवार** थे, जिनमें अजित पवार सहित सभी की **मृत्यु…
रांची: झारखंड में नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने विस्तृत चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके साथ ही पूरे राज्य में निकाय चुनाव की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार चुनावी प्रक्रिया 28 जनवरी 2026 से अधिसूचना जारी होने के साथ प्रारंभ होगी। 📌 मुख्य तिथियां इस प्रकार हैं: 28 जनवरी 2026 – निर्वाचन अधिसूचना जारी 29 जनवरी से 4 फरवरी 2026 – नामांकन पत्र दाखिल 5 फरवरी 2026 – नामांकन पत्रों की जांच 6 फरवरी 2026 – नाम वापसी की अंतिम तिथि 7 फरवरी 2026 – चुनाव चिह्न (प्रतीक) आवंटन 23 फरवरी 2026 – मतदान (सुबह…
राँची : झारखंड में ठंड ने इस कदर शिकंजा कसा है कि दिन में भी लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। राज्य में तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच शीतलहर का सितम लगातार जारी है। हालात ऐसे हैं कि सात जिलों का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे चला गया है और सर्द हवा हड्डियों तक कंपकंपी पैदा कर रही है। हालांकि मौसम विभाग ने राहत की एक हल्की किरण जरूर दिखाई है, रविवार से दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी संभव है। लेकिन रात का पारा अभी भी 2 से 12 डिग्री के बीच ही रहने का अनुमान है। 2.6…
सरायकेला / आदित्यपुर: भारत को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME) को सेना की आवश्यकताओं से जोड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार को आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में दो दिवसीय ‘एमएसएमई डिफेंस कॉन्क्लेव-2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस राज्य स्तरीय रक्षा सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्ज्वलित कर किया। झारखंड में अपनी तरह का यह पहला रक्षा सम्मेलन है, जिसमें देशभर से रक्षा क्षेत्र से जुड़े उद्योगपति, विशेषज्ञ और उद्यमी शामिल हो रहे हैं। **आदित्यपुर में ‘इंडस्ट्रियल कैपिटल’ बनने की पूरी क्षमता :…
