
आज भारतीय जनता पार्टी के नेता *सुमित कुमार चौधरी* ने उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां से मिलकर जनहित से जुड़ी गंभीर समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।


उन्होंने उपायुक्त महोदय को अवगत कराया कि सरायकेला माझना घाट के पुलिया में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों के कारण विभिन्न गांवों से आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी हो रही है। छोटे चार पहिया एवं दो पहिया वाहन सीधे पार नहीं हो पाते, जिसके कारण प्रतिदिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने इसे यथाशीघ्र ठीक कराने का आग्रह किया।



2. नगर पंचायत क्षेत्र की समस्याएं:*
नगर पंचायत क्षेत्र के राजबांध, सरगीडीह, नीमडीह, सिंदूरकुली, नोरोडीह सहित अन्य बस्तियों में –
– ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव नहीं होना
– फॉगिंग मशीन नहीं चलना
– समय पर कचरे का उठाव नहीं होना
– नालियों का पानी सड़क पर बहना
– सड़क किनारे झाड़ियों का बढ़ जाना
इन सभी समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
इस पर *उपायुक्त महोदय ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि दुर्गा पूजा से पूर्व ही क्षतिग्रस्त पुलिया के गड्ढों को भर दिया जाए तथा नगर पंचायत क्षेत्र की उक्त सभी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए।*


