
राजनगर। राजनगर प्रखंड के एदल गांव में आज माँ मनसा पूजा के पावन अवसर पर आयोजित भव्य झूमर कार्यक्रम में पूर्व प्रत्याशी सह झामुमो केंद्रीय सदस्य गणेश महाली शामिल हुए। उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों एवं ग्रामवासियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।


इस दौरान गणेश महाली ने कहा कि झारखंड की मिट्टी की पहचान हमारी जल, जंगल, जमीन के साथ-साथ हमारी लोक संस्कृति, परंपरा और समृद्ध विरासत से है। झूमर जैसे पारंपरिक सांस्कृतिक आयोजन गांवों को जोड़ने, नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने और सामाजिक एकता एवं भाईचारे को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।



उन्होंने कहा कि गांव, गरीब, किसान, मजदूर और हमारी संस्कृति की आवाज को मजबूत करना ही झारखंडी अस्मिता की लड़ाई है। हमारी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए हर स्तर पर सामूहिक प्रयास जरूरी है।
कार्यक्रम में झामुमो नेता कुबेर सारंगी, संकु नंदी, मुखिया शंभू सरदार, संटू नायक, ग्राम प्रधान महेश्वर गोप, आनो गोप, विष्णु गोप, अधीर गोप, मुरारी साहू, मंगल करवा, तड़ीत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।


