
हमारा संकल्प: हरा झारखंड, खुशहाल झारखंड।” नेक्सभूमि फाउंडेशन (NexBhumi Foundation) प्रकृति को संवारने और पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए एक महा-अभियान शुरू कर रहा है। हमारा अगला कदम है—झारखंड के विभिन्न प्रखंडों और गांवों में व्यापक वृक्षारोपण करना !


“हर एक छोटा प्रयास कल एक बेहतर दिन बन सकता है।”



आइए, इस पर्यावरण क्रांति का हिस्सा बनें! हमारे साथ मिलकर इस मानसून अभियान में पौधे लगाने में मदद करें।
एक पौधा जरूर लगाएं: अपने घर, गांव या आस-पास कम से कम एक फलदार या छायादार पौधा लगाएं और उसकी जिम्मेदारी लें।आगामी मानसून सत्र को देखते हुए संस्था द्वारा धरातल पर एक विशेष और वृक्षारोपण अभियान—”एक पेड़, एक रक्षक”
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य
अक्सर लोग पेड़ तो लगा देते हैं, लेकिन देखरेख न होने से वे सूख जाते हैं। नेक्सभूमि फाउंडेशन का उद्देश्य केवल फोटो खिंचवाना या सिर्फ पौधे लगाना नहीं है, बल्कि प्रत्येक पौधे को ३ वर्षों तक जीवित रखना और उसका पूर्ण संरक्षण सुनिश्चित करना है। जो व्यक्ति पौधा लगाएगा, वही उस पौधे का ‘रक्षक’ और अभिभावक होगा।
झारखंड की पावन धरा को और भी हरा-भरा और सुंदर बनाने में अपना योगदान दें। 


