Author: Debashish Nayek

बहरागोड़ा/संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा-राजनगर थाना क्षेत्र में शनिवार की मध्यरात्रि हुए भीषण सड़क हादसे ने बहरागोड़ा के भंडारशोल गांव में मातम पसरा दिया। हादसे में भंडारशोल निवासी **नीलकंठ जाना** की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई।रविवार को नीलकंठ जाना का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव भंडारशोल पहुंचा। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। परिजनों के करुण क्रंदन से हर किसी की आंखें नम हो गईं।इसी बीच **भाजपा बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर** नीलकंठ जाना के आवास पहुंचे। उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी…

Read More

बहरागोड़ा/संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:- पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र में हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समाज सेवा परिषद द्वारा केरूकोचा स्थित शिव मंदिर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवा परिषद के अध्यक्ष **चिन्मय पात्र** ने की। इस दौरान संगठन के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ते प्रदूषण और बदलते पर्यावरणीय परिस्थितियों के बीच पेड़-पौधों का महत्व और भी बढ़ गया है। पेड़ न केवल वातावरण को शुद्ध रखने…

Read More

बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI दूधियासोल में फुटबॉल का रोमांच, 63वीं प्रतियोगिता के फाइनल में दिखा जबरदस्त उत्साह,चाकूलिया प्रखंड अंतर्गत श्यामसुंदरपुर पंचायत के दूधियासोल गांव स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित 63वें ग्रामीण फुटबॉल महाकुंभ का रविवार को भव्य समापन हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले को लेकर मैदान में बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ जुटी।फाइनल मुकाबला जीत एंड मनजीत एफसी फेंकोंघाट और रेड ओलिएंडर खातड़ा एफसी, पश्चिम बंगाल के बीच खेला गया। प्रतियोगिता में झारखंड की टीमों को शिकस्त देते हुए पश्चिम बंगाल की दो टीमों ने फाइनल में अपनी जगह बनाई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बहरागोड़ा विधायक समीर…

Read More

बहरागोड़ा/संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा सीमा से सटे ओडिशा के जामसोला स्थित सुवर्णरेखा नदी पुल पर रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल {OD11AM1169}पुल पर खड़ी कर नदी में छलांग लगाने की सूचना सामने आई। घटना के बाद बहरागोड़ा और ओडिशा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नदी में व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह जामसोला पुल के बीचों-बीच एक मोटरसाइकिल लावारिस हालत में खड़ी मिली। आसपास मौजूद लोगों को जब मोटरसाइकिल पर संदेह हुआ तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने के बाद जांच में आशंका जताई गई कि…

Read More

बहरागोड़ा/संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:- बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत अंतर्गत शासन गम्हरिया चौक में इन दिनों पेयजल की समस्या से ग्रामीणों एवं राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चौक पर पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को दूर-दराज से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि शासन गम्हरिया चौक पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए भी पेयजल की समुचित व्यवस्था जरूरी है। गर्मी और उमस के बीच पानी की समस्या और अधिक…

Read More

बहरागोड़ा/संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कलियाड़िंगा चौक के समीप ओडिशा की ओर से आ रहे बालू लदे एक हाईवा को जब्त किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन और बालू परिवहन से जुड़े कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।बताया जा रहा है कि सोमवार की मध्यरात्रि पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा के जामसोला की ओर से एक हाईवा में बिना वैध दस्तावेज के बालू का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही बहरागोड़ा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई…

Read More

बहरागोड़ा/संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर इन दिनों अपनी बदहाली को लेकर चर्चा में है। स्वास्थ्य केंद्र परिसर में चारों ओर घनी घास और झाड़ियां उग आई हैं। ऐसे में यहां इलाज कराने पहुंचने वाले मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने वाले रास्ते के दोनों ओर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग जाने से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। खासकर बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को परिसर में आने-जाने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में झाड़ियों के बीच जहरीले सांप और अन्य…

Read More

बहरागोड़ा/संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड परिसर में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आयोजित **मेगा सशक्तिकरण सह विधिक सेवा शिविर** में जनसरोकार और सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही मंच पर देखने को मिला। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि सिविल जज **कांचन टोप्पो** ने दीप प्रज्वलित कर किया।शविर की खास बात यह रही कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए विभिन्न विभागों की ओर से अलग-अलग स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों पर पहुंचकर लोगों ने सरकारी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभ के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। विभागीय अधिकारियों ने लाभुकों की समस्याएं सुनते हुए…

Read More

घाटशिला/बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI घाटशिला/बहरागोड़ा:- लगातार बारिश के बीच बहरागोड़ा और घाटशिला क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी का बढ़ता जलस्तर जहां किसानों के लिए राहत लेकर आया है, वहीं नदी का कटाव और जलभराव ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरी पंचायत अंतर्गत बामडोल और मोहुलडांगरी मौजा में स्वर्णरेखा नदी के तेज बहाव से उपजाऊ कृषि भूमि लगातार नदी में समाती जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, अब तक **2000 एकड़ से अधिक कृषि भूमि नदी के कटाव की भेंट चढ़ चुकी है।** इस वर्ष भी नदी किनारे करीब 8 से 10 फीट तक मिट्टी के कटाव की…

Read More

बहरागोड़ा/संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:-बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत खण्डामौदा पंचायत के फूलबड़िया गांव के पास सोमवार को खेत में काम कर रहे एक मजदूर की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल निवासी **लक्ष्मण मुंडा (35)** खण्डामौदा में अपने एक रिश्तेदार के घर रहकर मजदूरी का काम करता था। सोमवार को वह रोज की तरह मजदूरी करने फूलबड़िया गांव के पास खेत में गया था। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और खेत में काम करते समय…

Read More