Author: Debashish Nayek
बहरागोड़ा/संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:-दुर्गा पूजा को लेकर बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के चौरंगी में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार को चौरंगी दुर्गा पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस वर्ष दुर्गा पूजा को भव्य और आकर्षक बनाने को लेकर कई अहम फैसले लिए गए।समिति ने इस बार पूजा पंडाल को विशेष रूप देने का निर्णय लिया है। **करीब 10 लाख रुपये की लागत से भव्य एवं आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण कराया जाएगा।** पंडाल निर्माण के लिए बाहर से कारीगरों को बुलाया जाएगा। समिति के अनुसार इस वर्ष का पंडाल पिछले वर्षों की तुलना में…
बहरागोड़ा/संवाददाता:BAPI बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के बेला चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-49 (NH-49) पर रविवार को सड़क हादसे में पश्चिम बंगाल के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल की ओर से बहरागोड़ा की तरफ आ रही बाइक ओवरटेक करने के दौरान अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद बाइक सड़क पर पलट गई, जिससे बाइक सवार **पायराकुली निवासी अमल शीट (27)** और **पानिशोल निवासी अजित सिंह (28)** गंभीर रूप से घायल हो…
बहरागोड़ा/सवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत अंतर्गत शासन गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में शनिवार को आमसभा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अर्धांधु प्रोहोराज ने की।आमसभा के दौरान पंचायत क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। ग्रामीणों ने गांव की मूलभूत समस्याओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विषयों को बैठक के समक्ष रखा। इस दौरान ग्रामीणों ने संबंधित समस्याओं के समाधान तथा पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की आवश्यकता पर जोर दिया।बैठक में ग्रामीणों की सहभागिता रही। ग्राम प्रधान ने आमसभा में उठाए गए विषयों पर आवश्यक…
बहरागोड़ा/संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:-औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बहरागोड़ा में नए प्रभारी प्राचार्य के रूप में **शशि प्रकाश महतो** के पदभार ग्रहण करने पर संस्थान परिसर में स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया तथा नए दायित्व के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।समारोह के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि शशि प्रकाश महतो के नेतृत्व में संस्थान नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उनके अनुभव, प्रशासनिक क्षमता और शिक्षा के प्रति समर्पण का लाभ विद्यार्थियों के साथ-साथ पूरे संस्थान को मिलेगा। उपस्थित सभी कर्मचारियों ने संस्थान…
बहरागोड़ा/संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:- झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बहरागोड़ा प्रखंड कमेटी की ओर से मंगलवार को झारखंड आंदोलन के शिल्पकार एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके संघर्ष, विचारों और जनहित के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।प्रखंड अध्यक्ष असित…
बहरागोड़ा:-सावन में सेवा का अनूठा उदाहरण: नायक कम्युनिकेशन ने बोल बम श्रद्धालुओं का किया स्वागत………..
बहरागोड़ा/संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:-सावन माह में शिवभक्ति की आस्था पूरे चरम पर है। इसी कड़ी में बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र स्थित रमेश टायर दुकान के समीप **नायक कम्युनिकेशन** विश्वनाथ नायक की ओर से बाबा धाम चितरेश्वर जलाभिषेक के लिए जा रहे बोल बम श्रद्धालुओं के लिए सेवा शिविर का आयोजन किया गया। सेवा शिविर में कांवरियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें चाय एवं बिस्किट वितरित किए गए। श्रद्धालुओं ने “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ अपनी यात्रा आगे बढ़ाई। पूरे वातावरण में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।आयोजकों ने कहा कि सावन के पवित्र महीने में…
बहरागोड़ा/संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:-छात्राओं को कानून, सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से शनिवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बहरागोड़ा की छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण स्थानीय थाना में कराया गया। भ्रमण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को थाना की कार्यप्रणाली से परिचित कराया और पुलिस की जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।थाना प्रभारी **शंकर प्रसाद कुशवाहा** ने छात्राओं को बताया कि किसी भी आपात स्थिति में **डायल 112** पर कॉल कर तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने छात्राओं से बिना किसी डर या संकोच के जरूरत पड़ने पर पुलिस से संपर्क करने की…
बहरागोड़ा/संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड के छोटा ताडुआ गांव की रहने वाली 42 वर्षीय कबिता देहुरी की शनिवार को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह बीते 24 जुलाई को घर में भोजन बनाते समय आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई थीं। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल बेहतर इलाज के लिए टीएमएच लेकर पहुंचे, जहां कई दिनों तक उनका उपचार चलता रहा।परिजनों ने बताया कि इलाज के दौरान अस्पताल का करीब 42 हजार रुपये का बिल बन गया था। आर्थिक तंगी के कारण परिवार के लिए इस राशि का भुगतान करना…
बहरागोड़ा/संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:-प्रखंड के मानुषमुड़िया स्थित लैम्प्स भवन के समीप सरकारी जमीन पर कथित अतिक्रमण का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद शनिवार को अंचलाधिकारी (सीओ) राजा राम मुंडा स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच की।जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि भवरंजन महाकुड़ द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पंचायत के मुखिया राम मुर्मू ने जिला प्रशासन और अंचल कार्यालय को लिखित शिकायत सौंपकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की थी।जांच के दौरान अंचलाधिकारी ने संबंधित भूमि का निरीक्षण किया और…
बहरागोड़ा/संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा :-बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मानुषमुड़िया पंचायत भवन के पीछे स्थित लैम्पस परिसर के समीप सरकारी जमीन पर कथित अतिक्रमण की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।अंचलाधिकारी **राजा राम सिंह मुंडा** के निर्देश पर शनिवार को अंचल कर्मचारी, हल्का अमीन, स्थानीय पुलिस बल तथा मानुषमुड़िया पंचायत के मुखिया **राम मुर्मू** की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने संबंधित भूमि की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया और आसपास के लोगों से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की।निरीक्षण के दौरान संबंधित पक्ष को निर्देश दिया गया कि वह जमीन से…
